google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नबीनगर पेंशनर समाज की बैठक संपन्न लिए गए कई निर्णय

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद) नबीनगर (बिहार) 7 सितंबर 2023 आज नगर पंचायत नबीनगर के सोखा बाबा मंदिर परिसर मे नबीनगर पेंशनर समाज की बैठक संपन्न हुआ।बैठक की अध्यक्षता राजेंद्र प्रसाद सिंह द्वारा किया गया। आज की बैठक मे पेंशनर समाज द्वारा कई निर्णय लिया गया ।सर्वसम्मति से बैठक मे हाजी मास्टर मुस्ताक को पेंशनर समाज का मिडिया प्रभारी का दायित्व सौप गया। बैठक मे ईश्वर से अच्छी वर्षा के लिए प्रार्थना भी किया गया इसके अतिरिक्त पेंशनर भवन जल्द बनने की उम्मीद जताई गई जिसपर लोगो ने हर्ष व्यक्त किया।

बैठक के अंत मे पेंशनर सुखदेव प्रसाद सिंह के भाई की मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। आज की बैठक में सुखदेव प्रसाद सिंह,हाजी मास्टर मुस्ताक अहमद,अवधेश प्रसाद सिंह, विशुन प्रसाद,रामजन्म सिंह,रामधनी साहू,हरिहर सिंह, जगदीश सिंह,दुर्गा प्रसाद स्वर्णकार उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)