
संवाददाता समर्थ कुमार सक्सेना
लखनऊ। भारतीय समाज दल के तत्वाधान में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 व क्रिमिनल ट्राइव एक्ट 1871 व 1924 के तहत शहीद होने वाले शहीदों की याद में शहादत दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय समाज दल व पशुधन विकास बोर्ड के सदस्य नारायण राजभर ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा स्वतंत्र भारत का स्वरूप दिखाई दे रहा है। उसकी बुनियाद 1857 की क्रान्ति से जुड़ी हुई है। क्योकि ईस्ट इण्डिया कम्पनी बनाकर व्यापार करने आये अंग्रेजो ने इस देश की सामाजिक मतभेद का लाभ उठाकर इस देश पर अधिकार कर लिया और व्यापारी ईस्ट इण्डिया कम्पनी भारत की अकूत सम्पदा को विभिन्न तरीके से लूटने लगी। यहाँ के लोग दाने-दाने के लिए मोहताज होने लगे उस समय भारत में दो तरीके के लोग थे। एक वो थे जो देश को लूटने वाले अंग्रेजों का साथ दे रहे थे और एक वर्ग वो था जो देश को अंग्रेजो से मुक्त कराने के लिए लड़ने वाले लोग थे। देश के लिए लड़ने वाले लोगों ने अंग्रेजो को देश से भगाने के लिए 1857 में एक बहुत बड़ी लड़ाई लड़ी जिससे हम इतिहास में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का युद्ध कहते हैं। इस युद्ध से अंग्रेज इतना भयभीत हुए कि यहीं के कुछ लोगों के सहयोग से इस देश के उन लड़ाकू कौमों को मिटाने के लिए दमनकारी नीति अपनाई । इसके तहत क्रिमिनल ट्राइव एक्ट 1871 -1924 तक 13 एक्ट बनाये। इन कौमों के लिए जेल, काला पानी की सजा दिया। इनकी जमीनें छीनी, इनको समाप्त करने हर संभव प्रयास किया बैठक को राष्ट्रीय महासचिव सुशील पांडेय व राष्ट्रीय सचिव शिशधर सिंह प्रदेश अध्यक्ष अमर सिंह,प्रदेश संगठन मंत्री प्रमोद यादव प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा प्रीति वर्मा, प्रदेश महामंत्री कुसुम द्विवेदी,राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अबूशाद कुरैशी राष्ट्रीय महामंत्री, मनोज ठाकुर प्रदेश सलाहकार आर डी कश्यप प्रदेश उपाध्यक्ष मोल्हू राम राजभर ,प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा आशीष मिश्रा, प्रदेश मीडिया प्रभारी आंशू रस्तोगी, जिला अध्यक्ष कन्नौज राम गोविंद कोरी आदि लोगों ने सम्बोधित किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



