एक सप्ताह के भीतर संबंधितों को जांच पूर्ण करने के निर्देश
दैनिक समाज जागरण
दुद्धी/ सोनभद्र। तहसील मुख्यालय दुद्धी से लगभग 10 किलोमीटर दूर जाताजुआ ब्लास्टिंग एरिया में दर्जनों हरे पेड़ कटने के पश्चात बृहस्पतिवार को एसडीएम दुद्धी निखिल यादव ने ब्लास्टिंग क्षेत्र का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान काटे गए हरे पेड़ व ब्लास्टिंग एरिया का निरीक्षण कर विधिवत जानकारी हासिल की. इस दौरान दर्जनों ग्रामीणों ने हैवी ब्लास्टिंग से दरक रहीं मकानों के बारे में जानकारी दिया. एसडीएम द्वारा निरीक्षण कर सम्बंधित अधिकारियों को जांच हेतु निर्देश दिए हैं.
तहसील मुख्यालय से करीब 10 किमी दूर महुअरिया रेलवे स्टेशन से महज 500 मीटर की दूरी पर जाताजुआ बघमन्दवा गांव में पहाड़ से लगातार हैवी ब्लास्टिंग से कई मकान जद में आ गई है. तेज ब्लास्टिंग से ग्रामीण विनोद यादव के घर मे दरारें आ गई हैं.अम्बिका प्रसाद यादव पुत्र स्व. जादव प्रसाद ने कहा कि घर से महज 70 मीटर की दूरी पर पहाड़ी है. हैवी ब्लास्टिंग से हमारे घर के दीवार फट कर दरार पड़ गयी है. नए मकान अभी हाल मे ही दो साल पहले बनाया है. इस तरह की ब्लास्टिंग हुई तो हमारे घर के अलावा आबादी के दर्जनों मकान ढह जाएगी. गांव के राजेश, सुरेश, हरिशंकर, उदय प्रताप ने बताया कि बीते एक साल पहले से यहां ब्लास्टिंग किया जा रहा है. पहले धीमी गति से ब्लास्ट किया जा रहा था, लेकिन बीते तीन महीने पूर्व से कई बार बड़े आकार में ब्लास्टिंग होना शुरू हो गई है. जिससे हमारे घर के मकान व बाउंड्रीवाल में दरारें आ गई है. कई किसानों के खेतों में बोल्डर के टुकड़े मिले हैं. जबकि ब्लास्टिंग के पूर्व गांव में किसी भी तरह के सूचना नही दी जाती है. एसडीएम निखिल यादव ने पहाड़ी का निरीक्षण कर हरे पेड़ की कटान व ब्लास्टिंग के मद्देनजर खनन व वन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से जांच करने हेतु टीम गठित कर दिया है. उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी. एक सप्ताह के अंदर जांच पूर्ण करने को निर्देश दिए।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



