google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

शहीद जवान ओमप्रकाश गोस्वामी को दी अंतिम विदाई

समाज जागरण
बहजोई/संभल।प्राप्त जानकारी के अनुसार बहजोई कस्बा निवासी ओम प्रकाश गोस्वामी बीएसएफ में जम्मू के कुपवाड़ा में तैनात थे तीन दिन पूर्व बीएसएफ का वाहन कुछ जवानों को लेकर जा रहा था तभी अचानक वहां गहरी खाई में गिर गया और उसमें 10 बीएसएफ के जवान शहीद हो गए

उन्हें 10 जवानों में एक बहजोई निवासी ओमप्रकाश गोस्वामी भी वीरगति को प्राप्त हो गए बीएसएफ के शहीद जवान ओमप्रकाश गोस्वामी का पार्थिव शरीर बीएसएफ के अधिकारी और अन्य कर्मचारी लेकर आज आवास पर पहुंचे और साथ सम्मान देते हुए अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की, इस अवसर पर अंतिम दर्शन के लिए जन सैलाब उमर पाड़ा और भारत माता की जय के नारे लगाते हुए उनके अंतिम दर्शन किए इस मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी अधिकारी और अन्य लोग मौजूद थे शहीद जवान के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि उनके बेटे ने दी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)