google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

श्री शक्तिपीठ बालाजी मंदिर में पांच कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न,

*डॉ0 एस. के. सिंह गुरु प्रेरणा से नव दंपतियों को दिया आशीर्वाद।
समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। सारनाथ स्थित श्री शक्तिपीठ बालाजी मंदिर में पांच कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। मंदिर परिसर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी यह आयोजन किया गया, जिसमें भव्य भंडारे का भी प्रबंध था।
इस आयोजन के मुख्य आयोजक साहिल हॉस्पिटल (गोईठहा, बेलवा बाबा, वाराणसी) के प्रबंधक डॉ. एस. के. सिंह थे। उन्होंने बताया कि गुरु प्रेरणा धीरेंद्र नाथ शास्त्री की कृपा से यह सामूहिक विवाह और भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पांच जोड़े विवाह बंधन में बंधे।


डॉ. एस. के. सिंह ने सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी बसाने के लिए आवश्यक सामग्री भेंट की। विदाई के समय नवदंपतियों को लाखों रुपये के विभिन्न उपहार दिए गए और उनके सुखी जीवन की कामना की गई।
इस अवसर पर डॉ. एस. के. सिंह और उनके सहयोगी अतुल दुबे ने कहा, “बेटियों का विवाह संपन्न कराना और उनके चेहरे पर मुस्कान देखना सबसे बड़ी ईश्वर सेवा है। सामूहिक विवाह समाज के हर वर्ग को एकजुट करने का एक सशक्त माध्यम है।”
कार्यक्रम में वर-वधू पक्ष के परिजनों के साथ-साथ क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे। सभी आगंतुकों ने भव्य भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। अंत में, आयोजकों और उपस्थित लोगों ने नवदंपतियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)