google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मस्तूरी सचिव संघ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल को खत्म कर कार्य पर उपस्थित रहने के लिए जनपद सीईओ को सौंपा ज्ञापन।



समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख

मस्तूरी।छत्तीसगढ़ कर्मचारी / अधिकारी फेडरेशन के तत्वाधान में 22 अगस्त से प्रारंभ अनिश्चितकालीन आंदोलन को समाप्त कर कार्य पर उपस्थित होने के संबंध में मस्तूरी जनपद सीईओ को अपना ज्ञापन सौंपा है, प्रदेश भर के पंचायत सचिव संघ से प्राप्त निर्देश अनुसार केन्द्र के समान महंगाई भत्ता की मांग को लेकर छ०ग० कर्मचारी / अधिकारी फेडरेशन के तत्वाधान में दिनांक 22 अगस्त से प्रदेश भर के पंचायत सचिव अनिश्चितकालीन काम बंद कलम बंद हड़ताल पर थे। इसी तारतम्य में आज मस्तूरी जनपद पंचायत के सचिव संघ ने जनपद सीईओ को ज्ञापन सौंपते हुए दिनांक 02.09.2022 से कार्य पर उपस्थित रहेंने एवं सचिवय दायित्व का निर्वहन करने की सूचना मस्तूरी जनपद सीईओ को दी है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)