google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

वरिष्ठ कांग्रेस नेता सीबी मिश्र की बहू ने दिया तीन बच्चों को जन्म

सचित्र–

-भगवान की कृपा
-ग्रेटर नोएडा के अपोलो हास्पिटल में हुआ दो बेटा और एक बेटी का प्रसव
-बच्चों के पिता पियूष मिश्र ने बताया जच्चा बच्चा हैं पूरी तरह हैं स्वस्थ

नित्यानंद सिंह, दैनिक समाज जागरण

बैरिया (बलिया) : जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता सीबी मिश्र की बहू ने ग्रेटर नोएडा के अपोलो हास्पिटल में एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। जच्चा बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। नगर पंचायत बैरिया के लोग भगवान के इस बेहतरीन आशीर्वाद से काफी प्रसन्न हैं। भगवान ने पीयूष मिश्र और अमृता को एक ही साथ दो पुत्ररत्न और एक पुत्रीरत्न का आशीर्वाद दिया है।
बैरिया में उत्कृष्ट व्यवसाय करने वाले सीबी मिश्र (कांग्रेस नेता) के पुत्र पियूष मिश्रा को भगवान ने एक साथ तीन संताने दी हैं। प्रसव सोमवार की रात्रि को सीजेरियन विधि से हुआ है। जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं मगर उन्हें अभी अस्पताल में ही रखा गया है। भगवान के इस आशीर्वाद को सुन देख उनके परिवार में खुशी की लहर तो है ही पूरे नगर पंचायत और बैरिया विधानसभा क्षेत्र के लोगों में खुशी है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)