मथूरा: बिल्डरों के द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह मे शराब पार्टी और विदेशी बार वालाओं के अश्लील डांस का विडियों वायरल होने पर सनातन धर्म में अपने आस्था को रखने वालों मे भारी रोष है। वायरल विडियों का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही करने की बात तो कहा है लेकिन सवाल वही है कि अमीरों के सामने कानून नतमस्तक होता है यही कारण है कि लोग आस्था से भी खेलने से नही डरते।

बताया जाता है कि यह पार्टी ओमेक्स सिटी मथूरा मे आयोजित किया गया था जिसमें शहर के बड़े बड़े बिल्डर इस पार्टी में आमंत्रित किया गया था। अर्धनग्न हालत मे विदेशी बार बालाओं के डांस और उसके थिरके बिल्डर के पॉव उस धर्मनगरी मे है जहाँ दुनिया भर के लोग अपनी आस्था को लेकर आते है। या यह भी कहे तो अतिश्योक्ति नही होगा, गीता के उपदेश देने वाले भगवान श्रीकृष्ण की जन्म धरती है।
होली मिलन समारोह मे परोसी गई शराब और अश्लीलता को लेकर लोगों मे भारी आक्रोश है। जो बाइडन अमेरिका वाले जाट ने लिखा है , उसी औमेक्स सिटी मे मथूरा के सांसद हेमा मालिनी रहती है, सोसायटी के बाहर ही पुलिस चौकी है। सभी अमीर लोग वही रहते है उनका कुछ नही होगा।
@DrDarshananand माननीय योगी जी के मथुरा वृंदावन में धर्मराज में यह जो पाप कर्म ब्रज क्षेत्र में हो रहा है जहां आपने शराब बंद कर दी मांस की बिक्री बंद कर दी। वहां यह अश्लीलता परोसी जा रही है; खुलेआम! राधा और कृष्णा को बदनाम करने के लिए इन सबको फांसी दो!!! ऐसी सजा दो यह बहुत बड़ा जुर्म है; इससे बड़ा और कोई जुर्म हो नहीं सकता; यह भारत की संस्कृति पर ब्रज की संस्कृति पर हमला है!!! यह तो आतंकवाद से भी बड़ा जुर्म है!!! जय हिंद जय भारत.
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



