
मामले में अन्य छः आरोपी की पूर्व में हो चुकी है गिरफ्तारी
समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख
बिलासपुर । अवैध रूप से मवेशी भरकर क्रूरता पूर्वक ट्रक मे मस्तूरी तरफ से जोंधरा की ओर से बूचड़ खाना ले जा रहे 23.06. 2021 को कुछ व्यक्तियों द्वारा की सूचना पर पचपेड़ी बैरियर के पास नाकाबंदी कर ट्रक वाहन क्रमांक HR 38 Q 3253 को रोककर ट्रक की तलाशी करने पर 42 नग कृषि योग्य छोटा बड़ा बछड़ा जिसमें से तीन बचडा मृत हालत में मिला। वाहन में वाहन चालक सहित चार व्यक्ति सवार थे जिन्हें पूछताछ करने पर अपना अपना नाम मलकीत सिंह, सलाउद्दीन फकीर,अजहर फकीर, जुबेर खान बताएं जिन लोगों ने उक्त मवेशियों को वारिस कुरैशी उर्फ सानू एवं इमरान कुरेशी पिता यासीन कुरेशी तथा साहेब लाल कुर्रे के साथ मिलकर बूचड़खाना ले जाना बताएं जिन्हें पुलिस ने अपने कब्जे मे लिया जाकर उक्त आरोपी गणों का कृत्य अपराधिक कृत्य का पाए जाने पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था। पचपेड़ी पुलिस द्वारा 6 आरोपियों की पूर्व में गिरफ्तारी चुकी थी, एक अन्य फरार आरोपी इमरान कुरेशी पिता यासीन कुरेशी निवासी भारती नगर बिलासपुर का लगातार पता किया जा रहा था इसी दौरान पता साजी तलाश करने पर आज दिनांक 6.11.22 को मुखबिर से सूचना मिली की फरार आरोपी इमरान कुरेशी को भारतीय नगर बिलासपुर में देखा गया है जिसकी सूचना पर थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज द्वारा मुखबिर को आरोपी के पीछे तैनात कर अपने स्टाफ के साथ सूचना स्थल पर पहुंच घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ कर थाना लाया गया । पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकारने पर विधिवत आज दिनांक 06.11.22 को फरार आरोपी इमरान कुरेशी पिता यासीन उम्र 47 वर्ष निवासी भारती नगर थाना सिविल लाइन जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रिमांड पर भेज दिया गया है । उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज, सऊनि सहेत्तर कुर्रे, आर. देवेंद्र मरकाम, रोशन खांडेकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



