google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

#Meerjapurnews: 6 घंटे की मूसलाधार बारिश में जनजीवन अस्त व्यस्त सड़कों पर बह रहा पानी अवागमन पूरी तरह से बंद

समाज जागरण* राजगढ़ मिर्ज़ापुर/ राजगढ़ क्षेत्र में मौसम विभाग ने मिर्जापुर में 2 दिन भीषण बारिश का अनुमान दिया है। जिसमें आज रात की करीब 12:00 बजे के आसपास मूसलाधार बारिश होने से खेतों के अलावा नदी, नाला,तालाब और जंगलों में चारों तरफ पानी सड़कों पर पानी ऊपर से चल रहा है। चुनार राजगढ़ मार्ग पर सेमरी में सड़क के ऊपर पानी का भारी दबाव आवागमन हुआ बंद।

राजगढ़ थाना प्रभारी रणविजय सिंह  के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों के सहयोग से सड़क पर बाहर पानी को देखते हुए आगमन को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है और स्थानीय लोगों से अपील की जारी है कि पानी का बहाव तेज है आगमन ना करें।धनसीरिया मे बकहर नदी, नदिहार मे बहकर नदी, बिसुनपुरा मे बकहर नदी कुड़ी मे बकहर नदी में मूसलाधार पानी ने तांडव मचा दिया है चारों तरफ पानी का रौद्र रूप ग्रामीण भी सहमे हुए हैं। अगर इसी तरह बारिश होती रही तो ग्रामीणों के घरों में पानी धीरे-धीरे घुसना चालू हो गया है। जीधर  देखे उधर पानी का रोड रूप दिख रहा है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)