स्नातकोत्तर दर्शनशास्त्र विभाग में 4-वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम पर हुई बैठक

मिंटू कुमार समाज जागरण हजारीबाग सदर ।

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर दर्शनशास्त्र विभाग में आयोजित बैठक में यूजी पाठ्यक्रम को लेकर स्नातकोत्तर विभाग एवं महाविद्यालयों के शिक्षकों की एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक के अध्यक्षता विभागाध्यक्ष श्री विजय कुजूर ने किया। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। विभागाध्यक्ष श्री विजय कुजुर के प्रस्ताव पर नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम के पुनर्निर्माण पर चर्चा की गई।पाठ्यक्रम में किए गए संशोधन भारतीय ज्ञान परंपरा को जोड़ते हुए पाठ्यक्रम का पुनर्निर्माण किया जाएगा। वेद, उपनिषद, बौद्ध, जैन और भारतीय आश्रम व्यवस्था एवं भारतीय नीतिशास्त्र के अध्ययन पर पाठ्यक्रम में अधिक जोर दिया जाएगा।
तय हुआ कि पाठ्यक्रम को और भी प्रभावी और प्रासंगिक बनाने के उद्देश्य से और भी बैठक आयोजित किए जाएंगे। अगले बैठक में पाठ्यक्रम में पुनः कुछ नए बिंदु जोड़े जाएंगे। संशोधित पाठ्यक्रम को नोडल अधिकारी के पास प्रेषित किया जाएगा। भारतीय ज्ञान परंपरा से संबंधित कुछ नवीन विषयों को भी पाठ्यक्रम में शामिल करने की बात पर चर्चा हुई।बैठक में पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ अमित कुमार सिंह , डॉ यामिनी सहाय , डॉ जयप्रकाश आनंद, डॉ जे आर दास , डॉ राजकुमार चौबे, डॉ प्रदीप कुमार एवं डॉ ज्योति सिन्हा उपस्थित थे।पाठ्यक्रम तैयार करने मे डॉ इंद्रजीत कुमार तथा डॉ गंगा नन्द सिंह से सहायता ली गई।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)