google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पुनपुन नदी के मिटते अस्तित्व को लेकर किया बैठक

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 29 दिसम्बर 2024 नबीनगर में पुनपुन नदी के मिटते अस्तित्व एवम राज्यकीय कृत उच्च विद्यालय+2 नबीनगर खेल मैदान के खराब स्थिति को लेकर बौद्धिक विचार मंच ने बैठक कर सुधार हेतु विचार विमर्श किया और बैठक के माध्यम से निर्णय लिया गया कि पुनपुन नदी के मिटते अस्तित्व को बचाने के लिए जन सम्पर्क यात्रा निकालते हुए उदगम स्थल कुंड तक जायेंगे तथा इस कार्य के लिए पुनपुन संघर्ष समिति से भी सहयोग लेकर सीमांकन के लिए सक्षम पदाधिकारी को घेराव किया जायेगा। पुनपुन नदी के अस्तित्व के बचाने तथा राज्यकीय कृत उच्च विद्यालय+2 खेल मैदान के बिगड़े स्थिति को सुधार हेतु पदाधिकारी से मिल कर वार्तालाप संवाद कर अवगत कराने के लिए प्रतिनिधि मंडल टीम बनाई गई गई जिसमे अखिलेश्वर सिंह अध्यक्ष मोoमुस्ताक अहमद उपाध्यक्ष, डॉo शारदा शर्मा सचिव,रामजन्म सिंह सह सचिव एवम कुमार बलराम सिंह है। अध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह ने बताया कि पुनपुन नदी का अस्तित्व खतरे में है और आज नदी से नाली में तब्दील हो चुका है।अगर पुनपुन को आज नही बचाया गया तो नदी का अस्तित्व समाप्त हो जायेगा वही मंच के सचिव डॉo शारदा शर्मा ने बताया कि राज्यकीय कृत उच्च विद्यालय+2 के खेल मैदान पर पहले बड़े पैमाने पर फुटबॉल और क्रिकेट मैच का आयोजन कराया गया है लेकिन आज उसी खेल मैदान की स्थिति दयनीय हो गई है।जबकि इस ओर न तो विद्यालय प्रबंधन और न ही कोई पदाधिकारी और न ही जन प्रतिनिधि का ध्यान है। बौद्धिक विचार मंच के उपाध्यक्ष मोoमुस्ताक अहमद,सह सचिव रामजन्म सिंह,कुमार बलराम सिंह,गोवर्धन गिरधारी,सुनील चंद्रबंशी,मुस्ताक अंसारी ने भी पुनपुन नदी एवं खेल मैदान को बचाने को लेकर सभी सामाजिक कार्यकर्ता को साथ आकार सहयोग करने के लिए आग्रह किया है।बैठक के अंत में आचार्य कुणाल किशोर एवम डॉo मनमोहन सिंह जी के मृत्यु पर 2 दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए इसे अपूर्णीय क्षति बताया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)