मिंटू कुमार संवाददाता दैनिक समाज जागरण हजारीबाग सदर । प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सह समन्वयक नागेश्वर सिंह ने बी आर सी सिलवार के द्वारा पत्रांक 04 दिनांक 11 जनवरी 2025 के माध्यम से सभी कोटि के निजी विद्यालयों/ महाविद्यालयों के प्राचार्य को उत्क्रमित उच्च विद्यालय सिलवार खुर्द के सभागार में आज 13 जनवरी 2025 को समय 1:00 बजे दिन से दोपहर 2:30 तक बी आर सी सिलवार के अंतर्गत निजी विद्यालय, महाविद्यालय और संस्थान हजारीबाग सदर और नगर के स्कूल प्राचार्य का बैठक में बुलाया है । प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सदर /नगर नागेश्वर सिंह ने सभी स्कूल प्राचार्य को समय पर बैठक में शामिल होने का अनुरोध भी किया है । बैठक की प्रतिलिपि जिला शिक्षा अधीक्षक हजारीबाग और जिला शिक्षा पदाधिकारी हजारीबाग को भी सूचनार्थ भेजी गई है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



