google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

14 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैठक आयोजित

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
व्यवहार न्यायालय परिसर, किशनगंज में दिनांक 14 दिसंबर, 2024 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा । जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार किया जा रहा है । साथ ही, समय-समय पर विभिन्न पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की जा रही है।इसी क्रम में, बुधवार को सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार,ओम शंकर द्वारा अभियोजन पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई । बैठक में जिला अभियोजन पदाधिकारी एवं अन्य अभियोजन पदाधिकारीगण उपस्थित थे । सचिव ओम शंकर ने राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु सहयोग की अपेक्षा की ।साथ ही, राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन हो सके, इस हेतु सचिव ने अभियोजन पदाधिकारिगण से पक्षकारों को राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व को समझाने का सुझाव दिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)