google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

श्री युगल बिहारी इंटर कॉलेज में मेहदी प्रतियोगिता का आयोजन

समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी।।
जिले के श्री युगल बिहारी इंटर कॉलेज रामेश्वर में सावन मास को लेकर रंगोली व मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।प्रधानाचार्य नीरज कुमार यादव ने बताया कि इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य आमजन में अपनी संस्कृति को बचाए रखना है। प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह पप्पू और मुख्य न्यासी श्वेता सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। कहा कि हमारा समाज शिक्षित होते हुए भी संस्कृति से दूर जाता दिख रहा है। वही सावन मास में रंगोली ,मेहदी सहित विविध कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं के बीच एक संदेश देने का कार्य किया जा रहा है। धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि घरों में छात्राओं के बीच जाकर हमारे संस्कृति को जगाने का कार्य जो हमारी इन बालिकाओं द्वारा किया जा रहा है, वह बेहद ही काबिले तारीफ है। कार्यक्रम में दारा कुमार, अनीता कुमारी, श्वेता सिंह, साक्षी सिंह प्रतिभा श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र वर्मा, सुभाष राम मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका अल्पना शर्मा ने किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)