google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मेहरमा मेला मैदान में अनाज गोदाम निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का विरोध

समाज जागरण
गोड्डा

मेहरमा चौक स्थित मेला मैदान में बन रहे अनाज गोदाम में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीण उमेश पासवान,सुधांशु कुमार,पंकज तांती, राजेश साह,मुनेश्वर राम,अजय मंडल व अन्य ने शनिवार को योजना स्थल पर पहुंचकर निम्न कोटी के ईंट के प्रयोग का विरोध किया। ग्रामीणों ने कहा कि घटिया सामग्री के इस्तेमाल करने से इसके गुणवत्ता पर अभी से हीं प्रश्न चिन्ह खड़ा हो रहा है। उन्होंने योजना स्थल पर स्क्वायर फीट पर कार्य करा रहे दिलीप मंडल से घटिया सामग्री को हटाकर प्राक्कलन के अनुसार गोदाम बनवाने की मांग की है। उमेश पासवान ने बताया कि पूर्व में भी इसकी शिकायत बीडीओ अभिनव कुमार और सीओ खगेन महतो से भी कर चुके हैं।बावजूद इसमें कोई सुधार नहीं हो रहा है। उन्होंने निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाते हुए प्राक्कलन के अनुसार हीं कार्य करने की मांग की है। इधर ठेकेदार ने फोन पर बताया कि निम्न कोटी के ईंट को हटवा दिया जाएगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)