google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जिला कांग्रेस कमेटी सोनभद्र द्वारा जिलाधिकारी को दिया गया ज्ञापन

विजय शंकर पाण्डेय जिला संवाददाता/ समाज जागरण

सोनभद्र। जिला कांग्रेस के कमेटी सोनभद्र के अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारी ने पिछले दिनों उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय सहित कांग्रेस जनों पर लाठी चार्ज की घटना को लेकर महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी सोनभद्र के माध्यम से जिला अधिकारी के प्रतिनिधि को सोपा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गांधी प्रतिमा के पास बैठकर “रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीताराम” का भजन किया जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने बताया कि 17 फरवरी 2026 को राष्ट्रीय आवाहन पर मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत विधानसभा घेराव का कार्यक्रम पूर्व निर्धारित था प्रदेश भर के कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता अपने प्रदेश कार्यालय से विधानसभा का घेराव करने शांतिपूर्ण एवं गांधीवादी तरीके से जा रहे थे और सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा निर्दोष कार्यकर्ताओं पर बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज किया गया,

जिसमें हमारे प्रदेश अध्यक्ष समेत कई जिलों के कार्यकर्ता प्रदेश पदाधिकारी घायल हुए इसके विरोध में आज हम लोग यहां पर गांधी प्रतिमा के सामने अपने लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए भजन कीर्तन कर रहे हैं और हम महामहिम राज्यपाल महोदय से यह मांग करते हैं कि आम जनता की आवाज उठाने का अधिकार जो राजनीतिक पार्टियों को मिला है उसको लोकतांत्रिक तरीके से करने का उनका हक छीना जा रहा है पुलिस और प्रशासन के बल पर आंदोलन को कुचला जा रहा है, कांग्रेस जन संवैधानिक ढंग से आगे भी धरना प्रदर्शन एवं जनता की आवाज बनकर सरकार के गलत नीतियों का विरोध करते रहेंगे।


उक्त कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश सचिव इंजीनियर जितेंद्र पासवान, पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, जिला प्रवक्ता कन्हैयालाल पांडेय, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जितेंद्र देव पांडेय, पिछड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सेत राम केसरी, दयाशंकर पांडेय, बाबूलाल पनिका, तमेश्वर तिवारी, लल्लू राम पांडेय, शीतला सिंह पटेल, नियाज अहमद खान आदि लोग शामिल रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)