समाज जागरण डेस्क
फिरोजाबाद: नगर पंचायत मक्खनपुर को नगर निगम फिरोजाबाद मे शामिल करने को लेकर आम जनमानस, व्यापारी यहाँ तक कि राजनीतिक गलियारों मे भी आक्रोश है। बात फिरोजाबाद मुख्यालय से आगे निलक गई है और लखनऊ पहुँच चुकी है। नगर पंचायत मक्खनपुर के चैयरमैन प्रतिनिधि दिलीप लोधी एवं सभासद मक्खनपुर ने बैसिक शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को उनके आवास पर एक ज्ञापन सौपा। प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्ञापन के माध्यम से नगर पंचायत को नगर निगम मे शामिल करने पर नाराजगी जतायी गयी है। मांग की गयी है कि नगर पंचायत तो नगर पंचायत ही रहने दे उसे नगर निगम बनाने की नाम न लें।
बताते चले कि मक्खनपुर नगर पंचायत को नगर निगम फिरोजाबाद मे शामिल करने को लेकर चल रहे कवायद से क्षेत्र मे भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि जब नगर निगम ही बनाना था तो नगर पंचायत क्यो बनाया गया। अब जबकि नगर पंचायत मे विकास कार्य हो रहा है और लोग खुश है तो नगर निगम मे क्यों शामिल किया जा रहा है। व्यापारियों का तो यह भी कहना था कि अगर नगर निगम मे शामिल किया गया तो हम लोग दुकान बंद कर देंगे और धरना प्रदर्शन भी करेंगे।
ज्ञापन देने वालों मे रामू सभासद प्रतिनिधि जयराम लोधी सभासद प्रतिनिधि सोनू राजपूत, अमित लोधी, अनार सिंह कुशवाहा, अखिलेश गुप्ता व्यापार मंडल अध्यक्ष मक्खनपुर शामिल रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



