google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मेरा कुछ नहीं सब उसका है- रजनी चुघ*


*”इदन्न मम” विषय पर गोष्ठी संपन्न*

गाजियाबाद,शनिवार 23 नवम्बर 2024, केन्द्रीय आर्य युवक परिषद् के तत्वावधान में “
इदन्न मम” विषय पर ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन किया गया। य़ह कोरोना काल से 680 वाँ वेबिनार था।

वैदिक विदुषी रजनी चुघ ने कहा कि यह मेरा नहीं है अपितु सब ईश्वर का है जैसे जैसे यह भावना बढ़ेगी वैसे ही ईश्वर के प्रति समीपता बढ़ेगी।उन्होंने कहा कि जीवन में मोक्ष का मार्ग व अमरता का साधन ज्ञान,धर्म और धर्माचरण है।इसलिए यह विचार सदैव रखना चाहिए कि इस संसार में मेरा कुछ नहीं है।
हमारे ऋषियों द्वारा बनाया गया विधान सर्वश्रेष्ठ है वैदिक वांग्मय के अनुसार इर्षाद्वेष लोभमोह आदि बंधनों से दूर रहना ही जीवन है।संध्या यज्ञ में बार बार इदन्न मम शब्द आता है जिसका भाव यह सब द्रव्य मेरे नहीं हैI

मुख्य अतिथि राजश्री यादव
ने कहा कि व्यक्ति को निर्लेप भाव से संसार में रहना चाहिए। कुशल संचालन परिषद अध्यक्ष अनिल आर्य ने किया व प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण आर्य ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

गायिका कौशल्या अरोड़ा, कमला हंस, रचना वर्मा, सुनीता अरोड़ा, उषा सूद, सुधीर बंसल, कुसुम भंडारी ,शोभा बत्रा, सरला बजाज, रविन्द्र गुप्ता आदि ने मधुर भजन सुना


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)