कालांवाली (सुरेश जोरासिया) राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कालांवाली में ‘विद्यार्थी सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया| इस समारोह में मुख्यातिथि के रूप में श्री श्याम सुंदर गुप्ता रिटायर्ड वरिष्ठ अधीक्षक बीएसएनएल सिरसा अपने परिवार सहित पहुंचे|विद्यालय पहुँचने पर प्राचार्य श्री जगदेव सिंह गिल और समस्त स्टाफ द्वारा विद्यालय मुख्य प्रवेश द्वार पर उनका स्वागत किया गया|कार्यक्रम का शुभारम्भ शेड के अनावरण से हुआ|उन्होंने अपनी माताश्री और पिताश्री की स्मृति मे विद्यालय को शेड दान स्वरूप भेंट किया|जो ऑफिस के पास लगाया गया| इस अवसर पर बोर्ड/नॉन बोर्ड कक्षाओं मे 6ठी से 12वीं कक्षा में प्रथम,द्वितीय,तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यातिथि द्वारा मेरिट सर्टिफिकेट और सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया|इस अवसर पर खेल,संगीत,विज्ञान प्रतियोगिता में खंड,जिला और राज्य स्तर पर उपलब्धि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया|आर्मी मे चयनित विद्यार्थी महकप्रीत सिंह को भी सम्मानित किया गया|प्राचार्य जगदेव सिंह ने उनका परिचय देते हुए उनके द्वारा विद्यालय को दान स्वरूप दिए गए शेड के लिए विद्यालय परिवार की तरफ से आभार व्यक्त किया तथा कहा कि इस शेड का विद्यार्थियों को बरसात और गर्मी मे पूरा लाभ मिलेगा| यह जानकारी देते हुए खंड मीडिया प्रभारी मनोहर खनगवाल ने बताया कि समाज सेवी श्याम सुंदर गुप्ता ने विद्यार्थियों को समाज सेवा कार्य मे बढ़-चढ़कर भाग लेने,नशे से दूर रहने के लिए तथा विद्यार्थी जीवन को अनुशासन मे जीने के लिए प्रेरित किया|इस अवसर पर समाजसेवी को विद्यालय परिवार द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा उनके द्वारा किए गए इस नेक और उत्कृष्ट कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त किया| इस अवसर पर उनके साथ सुभाष चंद्र वर्मा, मांगे राम वशिष्ट, अर्जुन शर्मा,शिवशंकर,डॉ.एमएस ढिल्लों, सुपुत्र संजय कुमार,पुत्रवधू बबिता रानी,सावित्री जी मौजूद रहे| कार्यक्रम को सफल बनाने में गगन दीप,गुरदीप सिंह देवेंद्र फौजी,रेनू बाला सोनिया,हरपालसिंह,
जगसीर सिंह,मंजू रानी का विशेष योगदान रहा|
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



