अनिल कुमार अग्रहरी/ समाज जागरण
चुर्क/ सोनभद्र। चुर्क चौकी क्षेत्र अंतर्गत चुर्क नगर पंचायत के वार्ड 5 में आज बुधवार को करेंट की चपेट में आने से एक अधेड़ की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. बताया जाता है कि चुर्क नगर पंचायत वार्ड नंबर 5 निवासी बैजनाथ पुत्र ठग्गू उम्र 66 वर्ष अपने दरवाजे के सामने लगे ट्रासफार्मर के पास कुछ काम कर रहा था. इसी दौरान वह बिजली के तार की चपेट में आ गया. जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक और बिजली का लाइन काटते तब तक अधेड़ की मौत हो गई थी. घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई. गई परिजन उसे आनन फानन में लेकर जिला अस्पताल लोढ़ी पहुंचे लेकिन देखते ही डाक्टरो ने मृतक घोषित कर दिया मौत की सुचना मिलते ही परिवार मे कोहराम मच गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



