google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कुवैत में विष्णुगढ़ के प्रवासी मजदूर की मौत।

राहुल कुमार गुप्ता, संवादाता विष्णुगढ़, दैनिक समाज जागरण।

विष्णुगढ़।प्रखंड के जोबर पंचायत अंतर्गत बंदखारो गांव निवासी रामेश्वर महतो(38)पिता मदन महतो की कुवैत में रविवार रात्रि मौत हो गई।बताते है वह इंको कंपनी में बीते 10 वर्षों से लगातार कार्यरत था बीच बीच में घर आना जाना करता था।मृतक के परिजनों ने बताया अचानक तबीयत खराब और उच्च रक्तचाप बढ जाने से रामेश्वर महतो की मृत्यु हो गई।सूचना मिलते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।मृतक अपने पीछे बूढ़ी मां,पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया।ज़ोबर मुखिया चेतलाल महतो एवं पूर्व मुखिया मुन्नीलाल महतो मृतक के घर पहुंचकर उनके परिजनों का ढाढस बढ़ाया।उन्होंने बताया विदेश मंत्रालय से बात कर शव को मंगवाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा और इंको कंपनी से बात कर उचित मुआवजा दिलाने का भी प्रयास करेंगे।मौके पर नारायण महतो,दौलत महतो समेत ग्रामीण मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)