समाज जागरण। संवाददाता/ विनोद कुमार सिंह
डाला/ सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के निंगा में शुक्रवार सुबह रेलवे पुल के पास रेलवे पटरी पर संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक का शव मिलते ही क्षेत्र में सनसनी मच गई। मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार की सुबह थाना चोपन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनारी के टोला निंगा में स्थित भुसरिया नाला के समीप रेलवे पुल संख्या 362 के पास एक युवक का संदिग्ध परिस्थिति में शव मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई । शव की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान मुलायम यादव उम्र करीब 30 वर्ष पुत्र स्व. परशुराम यादव निवासी बगबईसा में रूप हुई। बताया जा रहा है कि युवक बीती रात घर नहीं आया था जो रात में रेलवे पटरी के रास्ते घर आ रहा था जो किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आ जाने से मौत की आशंका जताई जा रही है ।
मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंचकर कर घटना की जांच पड़ताल करते हुए विधिक कार्यवाही में जुट गई है।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



