google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

चौका, चांडिल और कंदरबेड़ा में अवैध बालू के खिलाफ खनन विभाग की छापेमारी, प्राथमिकी दर्ज

समाज जागरण

चांडिल: उपायुक्त सरायकेला-खरसावां के निर्देश पर जिले में अवैध खनन, बालू के भंडारण और परिवहन के खिलाफ खनन विभाग का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में मंगलवार, 25 अगस्त 2026 को जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी के नेतृत्व में खान निरीक्षक ने चौका, चांडिल एवं कंदरबेड़ा क्षेत्र में जांच एवं छापेमारी अभियान चलाया।

अभियान के दौरान अवैध बालू खनन, भंडारण एवं परिवहन से संबंधित गतिविधियों की जांच की गई। मामले में संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ चांडिल थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। विभाग की कार्रवाई से अवैध बालू कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप है।

खनन विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में खनिजों के अवैध खनन, भंडारण और परिवहन को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी ने कहा कि अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जांच और छापेमारी अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा। विभाग की टीम संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रख रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)