google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

प्रभारी मंत्री ने ली कोर कमेटी की बैठक

उमरिया। मध्य प्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के राज्यमंत्री और उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान जिले के दौरे पर पहुंचे हुए थे, जहां उन्होंने स्थानीय सर्किट हाउस में कोर कमेटी की बैठक ली है। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल,मानपुर विधायक सुश्री मीना सिंह, बांधवगढ़ के विधायक शिवनारायण सिंह,संभागीय संगठन प्रभारी गौरव सिरोठिया, जिला प्रभारी राजेंद्र पांडे, और पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे मौजूद रहे।

बैठक में प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान ने भाजपा के द्वारा आगामी दिनों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग का कार्यक्रम जिले के सभी मंडलों में किया जाना है इसको लेकर सभी कोर कमेटी के सदस्यों से चर्चा की है। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में सभी मंडलों में प्रशिक्षण वर्ग किया जाना है जिसकी रूपरेखा को लेकर विचार किया गया है। इसके अलावा प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान ने सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष के साथ अलग से बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। इस दौरान मंडल के अध्यक्षों ने प्रभारी मंत्री के समक्ष अपनी बात भी रखी है। बैठक में नगर मंडल अध्यक्ष नीतू सिंह, उमरिया ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार द्विवेदी, चंद्र मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह रघुवंशी, कोहका मंडल अध्यक्ष शिवकुमार साहू, घुनघुटी मंडल अध्यक्ष अशोक नायक, मानपुर मंडल अध्यक्ष राममोल केवट सहित अन्य मंडलों के मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)