google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

दरवाजे पर बकरी आने पर नाबालिक को पीटा, मुकदमा दर्ज

समाज जागरण धनंजय मोदनवाल
पिंडरा।
सिंधोरा थाना क्षेत्र के भगवतीपुर में दरवाजे पर बकरी चले जाने पर मनबढ़ों ने नाबालिक को पीट दिया। जिसपर पुलिस ने प्राथमिक उपचार कराते हुए मुकदमा दर्ज किया।घटना सोमवार की सुबह की है।
पुलिस को दिए तहरीर में पिता इम्तियाज ने आरोप लगाया कि सोमवार को सुबह मेरी पुत्री खुशबू बकरी चरा रही थी तभी बकरी चरते हुए रामाश्रय के दरवाजे पर चली गईं। इसी बात को लेकर रामाश्रय व उनके पुत्र राहुल व करन ने मेरी पुत्री को लात घूसों से बुरी तरह पिट दिया। जिससे उसके हाथ व पैर में गम्भीर चोटें आईं। पुलिस ने उसका मेडिकल कराने के बाद आरोपितों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)