समाज जागरण आशीष कुमार गुप्ता
बाबतपुर,वाराणसी । पिंडरा तहसील दिवस पर पहुचे डीएम सत्येंद्र कुमार के समक्ष थाना गांव के अविनाश पांडेय ने एक वर्ष पूर्व लगे जलनिगम के पम्प से जलाआपूर्ति न होने की शिकायत की। जिसपर जलनिगम के एक्सईएन को फटकार लगाई और बिना किसी रुकावट के दो दिनों के अंदर पम्प की सफाई कर आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिए। वही एक्सईन के यह कहने पर किसान सफ़ाई कार्य मे अवरोध पैदा कर रहे हैं। जिसपर पुलिस फोर्स व एसडीएम पिंडरा के साथ कार्य कराने का निर्देश दिए।
तहसील दिवस पर बरही नेवादा की दो सगी बहनों नेहा व मनीषा भारती ने माता पिता के निधन के बाद उसके चाचा द्वारा सम्पत्ति पर कब्जा करते हुए घर से निकाल देने का आरोप लगाया। जिसपर एसडीएम ने बीडीओ को तत्काल सरकारी सहायता उपलब्ध कराने व आपूर्ति निरीक्षक से राशन कार्ड बनाने के निर्देश दिए। इसके अलावा लेखपाल से आवास के पट्टा आवंटन की फाइल तैयार करने के निर्देश दिए।
पिंडराई के रामदौर प्रजापति ने चौथी बार शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया कि उसके परिवार से सटी संपत्ति के पश्चिम तरफ सरकार चकमार्ग संख्या 48 है। चकमार्ग यथा स्थान न होने से हम परिवार के दर्जनों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वही लेखपाल बिना पैमाइश के बार बार रिपोर्ट लगा दे रहे हैं।
वही हरिनाथपुर के अखिलेश प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि दबंग ने मेरी जमीन को अपनी बताते हुए उक्त जमीन को विवादित बताते हुए बोर्ड लगा कर कब्जा कर लिया है। जिसपर इंस्पेक्टर फूलपुर व राजस्व निरीक्षक को जांच के आदेश दिए।
इसी बीच बड़ागाँव का दिव्यांग नरेंद्र कुमार डीएम को शिकायत पत्र देते हुए आरोप लगाया कि साहब धारा 24 के तहत पैमाइश के लिए तीन माह से कानूनगो व लेखपाल द्वारा दौड़ाया जा रहा है और 10 हजार रुपए देने पर ही पैमाइश करने व रिपोर्ट लगाने की बात कह रहे है। जिसपर डीएम ने अपने समक्ष दिव्यांग से लिखित बयान लिया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। तहसील दिवस पर जमीन की पैमाइश, भूमि पर अवैध कब्जा के अलावा पुलिस, जलनिगम, विकास, आपूर्ति विभाग से सम्बंधित ज्यादातर मामले आये। जिसे सम्बंधित विभाग को कार्रवाई के लिए आदेशित किया गया। तहसील दिवस पर कुल 81 मामले आये। जिसमे से मात्र 9 मामलों का निस्तारण हो पाया।
तहसील दिवस के दौरान एडीएम प्रशासन विपिन कुमार, डीसीपी आकाश पटेल, एसडीएम प्रतिभा मिश्रा, एसडीएम न्यायिक प्रज्ञा सिंह, नायब तहसीलदार राधेश्याम यादव, विजय श्रीवास्तव के अलावा डीपीआरओ, डीएसओ, बीडीओ, एसडीओ के अलावा, स्वास्थ्य, शिक्षा, पीडब्ल्यूडी , पुलिस अधिकारी व राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



