google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नाबालिग छात्रा बरामद, ट्यूशन शिक्षक गिरफ्तार

दैनिक समाज जागरण
ब्यूरो रिपोर्ट अभिषेक तिवारी

हिरणपुर- शादी की नीयत से अपहरण मामले में पुलिस ने दसवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा को बरामद कर लिया है. वहीं नामजद ट्यूशन शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार थाना कांड संख्या 97/22 में धारा 366ए/34 आईपीसी के तहत प्राथमिकी अभियुक्त दराजमाठ निवासी प्रह्लाद मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वहीं नाबालिग लड़की को बरामद कर चाइल्ड लाइन सेंटर में सुरक्षित रखा गया है. विदित हो कि बीते 27 जुलाई की रात्रि को घर से शादी करने की नीयत से नामजद युवक ने नाबालिग छात्रा को भगा ले गया था. इस घटना को लेकर पीड़ित पिता के शिकायत पर थाना में मामला दर्ज की गई थी. इस बावत थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज ने बताया कि प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. मामले में विधिवत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)