दैनिक समाज जागरण
संवादाता अभिषेक तिवारी
हिरणपुर- पुराने मामले में सजाप्राप्त गैर जमानती वारंटी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मिली जानकारी के अनुसार मारपीट मामले में थाना कांड संख्या 85/2007 के प्राथमिकी अभियुक्त खजूरडांगा निवासी लाल हांसदा एवं मांझी हांसदा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जिसे विधिवत जेल भेज दिया गया. इस संबंध में थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज ने बताया कि सजाप्राप्त गैर जमानती वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



