समाज जागरण दीपक सरकार
छतरपुर/ पलामू पर्यावरणविद ट्री मैन ऑफ़ इंडिया डॉ कौशल किशोर जायसवाल, धर्मपत्नी सह मुखिया पूनम जायसवाल पुत्र सह मोहनलाल खुर्जा पार्वती देवी पार्क डाली के अध्यक्ष अरुण कुमार जायसवाल व छोटे पुत्र सह छतरपुर पूर्वी के जिला पार्षद अमित कुमार जायसवाल ने नवरात्र के समापन पर डाली बाजार के कौशल नगर स्थित अकेलवा मैदान में आयोजित तीन दशक से आ रहे मेला व सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं नेशनल मोहनलाल खुर्जा पार्वती देवी पार्क जैविक उद्यान व विश्व के पहला पर्यावरण धर्म ज्ञान मंदिर के प्रांगण में थाईलैंड प्रजाति का बारहमासी आम के पौधा भी लगाया।
डॉ कौशल ने कहा कि वे वर्ष 1994 से उक्त मैदान में मेला व रावण का पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन करते आ रहे हैं।
जिसमें क्षेत्र के दर्जनों गांव के लोग हिस्सा लेकर कार्यक्रम को सफल बनाते हैं। पार्षद अमित ने उद्घाटन भाषण में कहा कि लोगों को अपने अंदर की रावण रूपी अहंकार को जलाने की जरूरत है तभी हम समाज में फैले प्रदूषण को समाप्त कर एकजुटता और शांति सौहार्द का वातावरण कायम करने में कामयाबी हासिल कर सकते हैं।
पर्यावरणविद डॉ कौशल ने कहा कि हिंदू -मुस्लिम की एकता का ही यह मिसाल है कि इतना बड़ा आयोजन शांतिपूर्ण व सफलता पूर्वक सम्पन्न होता है। उन्होंने इसके लिए सभी लोगों को शुभकामना देते हुए आभार व्यक्त किया। मुखिया पूनम जायसवाल ने धन्यवाद ज्ञापन के बाद सभा समाप्ति की घोषणा की गई।

दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष राम जी प्रसाद ,सचिव श्रवण जायसवाल, कोषाध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद , युवा अध्यक्ष प्राचीन कुमार संरक्षक महजर यादव रामजन्म यादव, धर्मदेव यादव , मेला समिति के अध्यक्ष अरुण जायसवाल,सचिव जुबेर अंसारी कोषाध्यक्ष पूर्व उप मुखिया अफजाल अंसारी, संरक्षक सत्येंद्र प्रसाद जायसवाल, सुचित जायसवाल,धीरज जायसवाल, विकास जायसवाल, रोकि जायसवाल,विनोद यादव, मनोज विश्वकर्मा, देवराज विश्वकर्मा, सुमित कुमार,अमन कुमार, शिल्पा जायसवाल, कोमल जायसवाल , श्याम देव पासवान, के सहयोग से कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में मदद मिली। मौके पर प्रमुख लोगों में शंभू मिश्रा, विजय गुप्ता,मिठू सिंह. पिंकी सिंह, धर्मेंद्र सिंह हेमा सिंह रिमझिम सिंह,अरुण विश्वकर्मा, शैलेश विश्वकर्मा दीनानाथ प्रसाद ,कोमल यादव, मनोज यादव,संजय यादव, मोती यादव, बचेस यादव,कैलाश यादव,जुम्मन अंसारी, महेंद्र राम, बाबूराम, राजेश्वर मिस्त्री, शिवनाथ राम, शमीम अंसारी, मुस्ताक अंसारी, शाहजहां अंसारी, यासीन अंसारी,विनोद राम, समेत हजारों की संख्या में हिंदू -मुस्लिम समुदाय के लोग कौशल नगर के मेला में मनोरंजन के लिए शामिल हुए थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



