
बागपत। ज्वालाजी कल्चरल एण्ड़ फिल्म प्रोडक्शन द्वारा नोएडा में मिस्टर मिस मिसेज मॉड़ल आईकॉन ऑफ इंड़िया का भव्य आयोजन किया गया। इसमें बागपत से काफी प्रतिभाओं ने भाग लिया।
रैंप वॉक एण्ड़ फैशन शो में विनायक नर्सिंग होम की डायरेक्टर डाक्टर पिंकी चौधरी ने मुख्य अतिथि, तनवीर सिंह ने वीआईपी अतिथि, डाक्टर अमित श्रीवास्तव और विक्की ने विशिष्ट अतिथि व सुरभि समृद्धि उर्फ चिंकी मिंकी ने सेलिब्रिटी अतिथि के रूप में शिरकत की। मॉड़ल एवं इन्फलूएनसर झलक जैन, मिथेश उपाध्याय, व मिस छत्तीसगढ़ श्वेता पांड़े शो में जूरी सदस्य के रूप में उपस्थित रहे। शो में शिवानी सिंह मिस विनर व जोहेब खान मिस्टर विनर रहे। रक्षिता महेशअप्पा मिस फर्स्ट रनरअप व परमीत मल्होत्रा मिस्टर फर्स्ट रनरअप रहे। शिवांगी सिंह मिस सेकेंड़ रनरअप व प्रवीण गौर मिस्टर सेकेंड़ रनरअप रही। शो में शोस्टॉपर मिस कोमल पुरी, शोऑपनर मिसेज दीप्ति स्नोवरिया व शो कोरियोग्राफर मनोज सोनी रहे। शो के संचालक ब्लैक पर्ल के मितलेश उपाध्याय रहे। शो को राजेन्द्र गौतम, अनिल पंत व तुषार राजपूत द्वारा स्पोर्ट किया गया। शो के आयोजनकर्त्ता रोहित सैनी व सोमिया गौतम ने शो में आने वाले सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर फैशन डिजाइनर आलोक अग्रवाल, पर्ल अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, अंजली, श्रुति गुप्ता, फरमान खान, दुष्यंत गुर्जर, आरूष, सत्यम जोशी, अरूण कुमार, दुर्गा क्लैक्शन, सेलिब्रिटी मेकअर्प आर्टिस्ट वेदांशी व अलिजाबेथ शर्मा, मेकअप आर्टिस्ट टीम की हेड़ नगमा खान, शीबा खान, ज्योति वेद, आंचल सहित सैंकड़ो लोग उपस्थित थे।
————–
विश्व बंधु शास्त्री
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



