google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कुचाई में विधायक ने किया 120 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण अध्यनरत छात्र-छात्राओं को होगी काफी सुविधा-गागराई

उमाकांत दैनिक समाज जागरण संवाददाता
खरसावां
झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजना उन्नति का पहिया कार्यक्रम के तहत मंगलवार को आदर्श मध्य विद्यालय कुचाई में सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। इस दौरान आठ विद्यालय के 120 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने बच्चों के बीच साइकिल वितरण किया।इसके पहले विधायक दशरथ गागराई बीडीओ प्रधान माझी प्रखंड प्रमुख गुड्डी देवी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी संजय कुमार जोशी कल्याण पदाधिकारी दीपनाथ मार्डी बीपीओ नाथो माहतो विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव भरत सिंह मुंडा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक दशरथ गहराई ने उपस्थित छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावक को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार में विकास की गंगा बह रही है। लगातार क्षेत्रवासियों को सीधे तौर पर लाभ देने का काम किया जा रहा है।साइकिल मिलने से सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को अब आने-जाने में कोई परेशानी नहीं उठानी होगी। बच्चे मन लगाकर पड़े यही झारखंड सरकार की सोच है। इससे बच्चे उत्साहित होंगे तथा शिक्षण कार्य में सुधार होगा ड्रॉप आउट बच्चों की संख्या में कमी आएगी एवं नियमित रूप से विद्यालय आने को प्रेरित होंगे। वही छात्र-छात्राओं को शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान मुख्य रूप से लेखापाल कृष्णा महतो मुन्ना सोय धर्मेंद्र सांडिल दैयतारी लेंका आदि उपस्थित थे


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)