google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कटकोना में विधायक जयसिंह मरावी ने किया वृक्षारोपण, जनसंपर्क अभियान में लिया भाग

बुढार। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रधानमंत्री पद के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा, सुशासन एवं विकास की गाथा को जन-जन तक पहुंचाने हेतु भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत बुढार मंडल के कटकोना प्रवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत कटकोना स्थित शासकीय कन्या छात्रावास परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत 5 फलदार वृक्षों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री जयसिंह मरावी जी ने सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा क्षेत्रवासियों से संवाद किया।

कार्यक्रम में बुढार मंडल अध्यक्ष श्री अर्जुन सोनी जी, विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती वर्षा दुबे जी एवं विद्यालय परिवार के शिक्षकगण श्री सीताराम मिश्रा, श्री दीपचंद चौरसिया, श्री सुशील कुमार पटेल, श्री अशोक कुमार शुक्ला, श्रीमती अदिति सिंह, श्रीमती राजकिशोरी टोप्पो, श्रीमती रीनू शुक्ला, श्रीमती अरुणा सोनी, श्री बृजेश सिंह एवं श्री विनय सोनी उपस्थित रहे।

साथ ही भाजपा नेता भागचंद सोनी दातुमल बिसनानी धर्मेंद्र जैन श्री अनिल सिंह जी, श्री पंकज सिंह जी, श्री नीलेंद्र द्विवेदी जी, श्री शिवेंद्र सिंह जी, श्री सुदीप शर्मा जी, श्री संतोष केवट जी, श्री बाल्मीकि पाण्डेय जी (मंडल महामंत्री), श्री आनंद नापित जी (मंडल कार्यालय मंत्री) एवं श्री नीलेश महरा जी (सोशल मीडिया प्रभारी) की विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान जन-जन तक विकास, सुशासन एवं संगठन की विचारधारा पहुंचाने तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया गया|


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)