दैनिक समाज जागरण, संवाददाता, बिकाश
ईचागढ़- मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत स्वीकृत नीमडीह प्रखंड क्षेत्र के हुंडरु पाथरडीह पीडब्लूडी पथ से चिंगरा तक निर्माण होने वाले 3.20 किमी सड़क का शीलान्यास रविवार को विधायक सविता महतो ने विधिवत शीलापट्ट अनावरण कर किया। शीलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सविता महतो ने कहा कि हुंडरु पाथरडीह पीडब्लूडी पथ से चिंगरा तक निर्माण होने वाले 3.20 किमी सड़क का निर्माण 265.253 लाख रुपये कि लागत से किया जाएगा। उन्होंने कहा सड़क का निर्माण होने से ग्रामीणों को यातायात में सुविधा होगी। विधायक ने सड़क निर्माण करने वाले संवेदक को सड़क का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण व ससमय करने का निर्देश दिया। शीलान्यास मे झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, प्रखंड अध्यक्ष हरिदास महतो, विश्वनाथ गोप, हरेकृष्ण सिंग सरदार, हरिपोदो महतो, टिंकू महतो, यदुपति महतो समेत काफी संख्या मे ग्रामीण महिला पुरुष व झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



