google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विधायक रोहनियां ने रामेश्वर धाम का किया अवलोकन

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी। हर तीन वर्ष पर एक मास तक चलने वाले पुरुषोत्तम मास (मलमास) मेले को लेकर रोहनिया विधायक डॉ0 सुनील पटेल ने रामेश्वर तीर्थधाम का अवलोकन किया।रामेश्वर मन्दिर के पीठाधीश्वर प0 अन्नू तिवारी पूर्व प्रधान रामेश्वर रामप्रसाद सचिव श्यामनारायण सहित स्थानीय जनों से वार्ता किया।

धर्मशाला में गिरे नीम के पेड़ को हटाने ,धर्मशालाओं में साफ सफाई ,शौचालय,पेयजल ,प्रकाश की व्यवस्था की जानकारी लेकर वरुणा नदी में व्याप्त गंदगी ,उठती दुर्गंध को नजदीक से देखा। ग्रामीणों ने ज्ञानपुर पम्प कैनाल से पानी भरवाने पर जब जोर दिया तो घाट से ही डीएम वाराणसी ,बीडीओ सेवापुरी से वार्ता की। और कहा कि 17 मई से 15 जून तक चलने वाले इस मेले में अभी तक व्यवस्था नही है कि जानकारी दी। और तत्काल ज्ञानपुर नहर से पानी भरवाने पर जोर देते हुए अवगत कराया कि यात्री पैदल चलकर पहले वरुणा में स्न्नान करते हैं तभी दर्शन करते हैं।

अन्य विभागीय अधिकारियों को तत्काल गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी व्यवस्था करने की मांग की।खंड विकास अधिकारी सेवापुरी राजेश कुमार सिंह ने बताया पंचकोसी मार्ग और मंदिर परिसर के साफ सफाई हेतु सफाई कर्मचारियों की टीम १६ मई से लगाकर कर सफाई कार्य किया जाएगा।जिससे पंचकोसी यात्रियों की यात्रा सुगम बनी रहे।विधायक के साथ एस0ओ0 जनसा अनिल कुमार शर्मा ,चौकी प्रभारी रामेश्वर आदित्य सेन सिंह मय पुलिस बल के साथ पूर्व प्रधान के0 एल0 पथिक,पूर्व प्रधान रामप्रसाद , बीडीसी बरेमा प्रतिनिधि राहुल सिंह, सचिव श्यामनारायण ,त्रिभुवन मौर्य ,विनोद पटेल , श्यामबली , सत्यम मौर्य ,रामकेश वर्मा, बीडीसी विशाल गुप्ता सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)