किशनगंज/डा. रूद्र किंकर वर्मा।
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा ने चुनाव प्रभारियों की सूची जारी कर दी है।
माता गुजरी मेडिकल कॉलेज किशनगंज के निदेशक, प्रदेश भाजपा के कोषाध्यक्ष सह विधान परिषद सदस्य डा. दिलीप जायसवाल को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा ने चुनाव प्रभारियों की सूची जारी कर दी है। लोकसभा चुनाव के निमित्त भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारियों की भी सूची जारी की है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने बिहार विधान परिषद के सदस्य डॉक्टर दिलीप कुमार जायसवाल को दुबारा सिक्किम का प्रभारी नियुक्त किया है।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने सूची जारी की है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



