google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विधान परिषद स्नातक चुनाव: प्रत्याशी एडवोकेट प्रमेन्द्र सिंह भाटी का गांव सदरपुर में जोरदार स्वागत

स्नातक वोट बनवाने को लेकर लोगों से की अपील, कैंप लगाने की घोषणा


समाज जागरण | संदीप गर्ग

नोएडा, 05 मई 202: विधान परिषद स्नातक मेरठ–सहारनपुर खंड निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी एडवोकेट प्रमेन्द्र सिंह भाटी का सोमवार को गांव सदरपुर (सेक्टर-45) स्थित समाजवादी पार्टी नोएडा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष ठा. बबलू चौहान के आवास एवं कैंप कार्यालय पर भव्य स्वागत किया गया।

गांव पहुंचने पर ठा. बबलू चौहान एवं ग्रामीणों ने फूल-माला, पटका पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान पूरे परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

स्नातक वोट बनवाने की अपील

एडवोकेट प्रमेन्द्र सिंह भाटी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अभी भी कई स्नातक वोटर अपने मताधिकार से वंचित हैं, जिन्हें जल्द से जल्द अपनी स्नातक वोट बनवानी चाहिए। उन्होंने कहा कि वोट बनवाने से चुनाव प्रक्रिया में सुविधा होगी और अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा सकेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि नोएडा विधानसभा क्षेत्र में स्नातक वोटर रजिस्ट्रेशन के लिए जल्द ही संगठन के सहयोग से विशेष कैंप लगाए जाएंगे।

सरकार पर निशाना, बदलाव की बात

भाटी ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है, जिससे आम जनता परेशान है। उन्होंने दावा किया कि जनता बदलाव चाहती है और आगामी विधान परिषद चुनाव में समाजवादी पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाएगी और पीडीए (PDA) समाज को उचित भागीदारी मिलेगी।

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें ठा. बबलू चौहान, प्रदेश सचिव चौधरी जयकरण सिंह, राघवेंद्र दुबे, विनोद चौहान, राजेंद्र चौहान, चमन चौहान, सुखपाल चौहान, जयप्रकाश सिंह, वीर सेन, कुणाल, वीरेंद्र चौहान, एडवोकेट निखिल चौहान, हरेंद्र चौहान, शिवम चौहान सहित अन्य लोग शामिल रहे।


समाज जागरण ब्यूरो | नोएडा

#MLCElection #PramendraSinghBhati #NoidaNews #SamajwadiParty #GraduatesVote #UPPolitics #Election2026 #SadarPur #BreakingNews #SocietyJagran #samajjagran

  • सत्यवती मिश्रा के निधन पर उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल ने दी श्रद्धांजलि
    *नोएडा।** पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ भाजपा नेता **कलराज मिश्र** की धर्मपत्नी **सत्यवती मिश्रा** के निधन पर शोक संवेदनाओं का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सेक्टर-51 स्थित उनके आवास पहुंचकर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष **विकास जैन** एवं उद्योग प्रकोष्ठ…
  • ## बादलपुर में अवैध देशी शराब की बिक्री करते एक गिरफ्तार, 41 टेट्रा पैक बरामद
    *समाज जागरण, गौतमबुद्ध नगर।** उत्तर प्रदेश शासन एवं आबकारी आयुक्त के निर्देश पर अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग ने थाना बादलपुर पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई की। आबकारी विभाग के अनुसार, 17 सितंबर 2026 को आबकारी विभाग एवं थाना…
  • शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने के आरोपी को रायपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
    समाज जागरण/मनोज कुमार चौबे सोनभद्र। मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान रायपुर पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाने और…
  • शादी कराने के नाम पर 1.60 लाख रुपये की जबरन वसूली का आरोप, महिला गिरफ्तार
    समाज जागरण/मनोज कुमार चौबे रायपुर/सोनभद्र। शादी कराने के नाम पर युवक को सोनभद्र बुलाकर कथित रूप से डराने-धमकाने और 1.60 लाख रुपये की जबरन वसूली करने के मामले में रायपुर पुलिस ने एक वांछित महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक को नक्सलियों का रिश्तेदार…
  • दुद्धी डिग्री कॉलेज में चला छात्र-नौजवान PDA जागरूकता अभियान, सैकड़ों छात्रों ने ली सपा की सदस्यता
    समाज जागरण/सन्तोष कुमार दुद्धी/सोनभद्र। दुद्धी डिग्री कॉलेज परिसर में छात्र-नौजवानों के बीच समाजवादी पार्टी की ओर से PDA जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में छात्र-नौजवान कार्यक्रम में शामिल हुए। आयोजकों के अनुसार, इस दौरान सैकड़ों छात्रों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम का नेतृत्व समाजवादी पार्टी दुद्धी विधानसभा छात्रसभा…

Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)