पीएम आज कानपुर में करेंगे 21 हज़ार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास उद्घाटन
सुनील बाजपेई
कानपुर। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने देशव्यापी दौरे में आज शुक्रवार को कानपुर पहुंचेंगे। इसके लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही यातायात भी बड़े पैमाने पर परिवर्तित किया गया है।
पीएम मोदी के शहर आगमन पर आज 30 मई को तड़के 4 से रात 8 बजे तक विभिन्न स्थानों पर रूट डायवर्जन रहेगा। इस दौरान पूर्व में जारी किए गए सभी वाहन पास निरस्त रहेंगे। यातायात विभाग ने अपील की है कि कार्यक्रम के दिन शहर में वीआईपी रोड और जीटी रोड से गुजरने के बजाए वैकल्पिक मार्गों से गुजरें।
आज कानपुर आगमन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 21 करोड़ रुपये लागत वाली परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। वह मोदी इस दौरे के दौरान पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिजनों से भी मुलाकात कर सकते हैं। अपने इस एक दिवसीय दौरे में वह यहां कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे। वह 2,120 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के चुन्नीगंज मेट्रो स्टेशन से कानपुर सेंट्रल मेट्रो स्टेशन तक के खंड का उद्घाटन करेंगे।
इसके अतिरिक्त, मोदी जीटी रोड के सड़क चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य का भी उद्घाटन करेंगे। साथ ही बिजली उत्पादन क्षमता को बढ़ावा देने के लिए कई परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। प्रधानमंत्री क्षेत्र की बढ़ती ऊर्जा मांगों की पूर्ति के लिए गौतम बुद्ध नगर के यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (वाईईआईडीए) के सेक्टर 28 में 220 केवी उपकेंद्र की (डिजिटल माध्यम से) आधारशिला रखेंगे। वह ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-8 और इकोटेक-10 में 320 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले 132 केवी सबस्टेशन का उद्घाटन भी (डिजिटल माध्यम से) करेंगे।
प्रधानमंत्री कानपुर में 8,300 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 660 मेगावाट की ‘पनकी थर्मल पावर एक्सटेंशन’ परियोजना का उद्घाटन करेंगे जिससे उत्तर प्रदेश की ऊर्जा क्षमता बढ़ेगी। वह घाटमपुर थर्मल पावर परियोजना की 9,330 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली तीन 660 मेगावाट की इकाइयों का भी उद्घाटन करेंगे। पीएम की सभा में सा में लोगों को लाने की लगभग 800 से बसों का भी इंतजाम किया गया है। जहां तक सुरक्षा का सवाल है। इसके लिए कई जिलों का फोर्स भी बाहर से बुलाया गया है ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



