सबसे सस्ती और सरल चिकित्सा पद्धति प्राकृतिक चिकित्सा: डॉ कृष्ण कुमार ।

शिवहर ।आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान पुणे आयुष मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन एवं सूर्या फाउंडेशन द्वारा आयोजित रोग मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत निशुल्क प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का आयोजन डॉक्टर ध्रुव नारायण सिंह सहसंयोजक रोग मुक्त भारत अभियान आई एन ओ बिहार  ने   योग प्राकृतिक चिकित्सा एवं प्रशिक्षण केंद्र माधोपुर अनंत के प्रांगण में की।इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ कृष्ण कुमार राज्य समन्वयक रोग मुक्त भारत अभियान INO बिहार ने   प्राकृतिक चिकित्सा और महात्मा गांधी पुस्तक अतिथि को समर्पित की और उसके बारे में बताएं कि महात्मा गांधी उरली कंचन और  राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान पुणे में   ट्रस्ट की स्थापना कर प्राकृतिक चिकित्सा को जनता तक पहुंचाने का कार्य किया l      साथ ही उन्होंने बताया कि यह पुस्तक आयुष मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान पुणे के निदेशक डॉ सत्य लक्ष्मी ने की  सूर्या    फाउंडेशन के संस्थापक पद्मश्री जयप्रकाश अग्रवाल जी के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनंत बिरादर जी के दिशा निर्देश में प्राकृतिक चिकित्सा को भर घर तक पहुंचाने का कार्यक्रम की जा रही है।     प्राकृतिक चिकित्सा मिट्टी पानी हवा आकाश और धूप से की जाती है। इन्हीं पांचों तत्वों में किसी एक तत्व अधिक या कम होने पर लोग बीमार पड़ता है।   मुख्य अतिथि श्री नारायण मुनि ने बताया कि हमारा रहन-सहन और आहार व्यवहार प्राकृतिक होना चाहिए हम अप्राकृतिक रहन-सहन और व्यवहार के कारण बीमार पड़ते हैं डॉ मुकेश कुमार ने बताया कि अंकुरित अनाज और भोजन में सलाद की मात्रा को बढ़ाने से कई रोगों से मुक्ति मिल सकता है। योग गुरु   वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मैं 22 वर्षों से देश के विभिन्न प्रांतों में ज्यादातर योग और   कुंडलिनी जागृति कर बता रहा हूं l आंतरिक ऊर्जा को जागृत करता है इससे लोग कई रोगों से छुटकारा मिलता है। अद्भुत आनंद की प्राप्ति मिलता है।     इस कार्यक्रम के संयोजक आयोजक डॉ ध्रुव नारायण सिंह में आए हुए सभी अतिथियों का आभार एवं धन्यवाद के साथ ही सभी को छोटी-छोटी बीमारी में अंग्रेजी दवा से मुक्त करने हेतु आवश्यक उपचार बताएं एवं करीब 50 रोगियों का इलाज निशुल्क प्राकृतिक चिकित्सा से किए हैं।इस कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित हुए  पुणे उन्हें श्री उमेश कुमार सिंह, श्री राम विनय पांडे  को डॉक्टर ध्रुव नारायण सिंह द्वारा सम्मानित किया गया।