google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सांसद एवं विधायक ने रमज़ान नदी में हो रहे सौंदर्यीकरण कार्य का किया निरीक्षण

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
किशनगंज के सांसद डॉ मोहम्मद जावेद आज़ाद और विधायक कमरुल हूदा ने नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत रमज़ान नदी में हो रहे सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया।इस दौरान बाढ़ नियंत्रण के कार्यपालक पदाधिकारी एवं सहायक अभियंताओं ने सौंदर्यीकरण कार्य से संबंधित जानकारी दी।इस दौरान सांसद ने कार्यपालक अभियंता को बताया कि यह उनका महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक महत्वपूर्ण योजना है जिसमें कोई अनियमितता बर्दास्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा इस योजना को लाने में काफी मेहनत लगी और 16 साल का नतीजा है। रमजान नदी का 9 करोड़ 87 लाख रुपए की लागत से सौंदर्यीकरण होना है। नागरिकों की सुविधा के लिए नगर परिषद क्षेत्र के ढेकसरा पुल से मझिया पुल तक नदी के एक किनारे 9.5 किलोमीटर सर्विस सड़क, फेबर ब्लॉक से निर्माण होगा, जो शहर के मुख्य सड़क तक पीसीसी ढलाई से कनैक्टिविटी होगा।मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष इमाम अली चिंटू , युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मो आज़ाद साहिल, सांसद के निजी सहायक एहसान हसन, कांग्रेस नेता इदु हुसैन, सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष वसीम अख्तर आदि मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)