google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सांसद व विधायक ने 2 करोड़ 43 लाख की लागत से सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
किशनगंज के सांसद डॉ मो. जावेद आज़ाद और विधायक इजहारूल हुसैन के द्वारा पोठिया प्रखंड अंतर्गत गोरुखाल पंचायत के मदरसा चौक से बंगाल सीमा तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। वहीं किशनगंज सदर के विधायक हारुल हुसैन ने कहा किसड़क निर्माण कार्य जिसकी लंबाई 5 किलोमीटर 2 करोड़ 43 लाख की लागत है। इस सड़क के जर्जर होने से लोगों को काफी समस्या होती थी। सड़क निर्माण होने से लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी।उन्होंने आगे कहा कि र्माण कार्य में संवेदक किसी प्रकार की अनियमितता नहीं बरते। इसके लिए स्थानीय ग्रामीण खास ध्यान रखे। किसी भी सूरत में गुणवत्ता हीन कार्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिलान्यास कार्यक्रम में सांसद व विधायक के साथ स्थानीय मुखिया सहित भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)