google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम शामिल हुए सांसद डॉ महेश शर्मा।

नोए़डा समाज जागरण डेस्क

गौतमबुद्धनगर: जक्शन रोड खुर्जा पर आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा “मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम आयोजित किया गया। बडी़ संख्या मे स्थानीय कार्यकर्ताओं तथा ग्रामीणो ने स्थानीय लोगों से अमृत वाटिका निर्माण हेतू अमृत कलश मे मिट्टी एवं चावल एकत्र किया।

इस अवसर पर जिला गौतमबुद्धनगर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद व पूर्व मंत्री डॉ महेश शर्मा कार्यक्रम मे उपस्थित रहे। श्री शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर अमृत कलश मे मिट्टी तथा चावल संग्रहित किए, साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगों को देश भक्ति से प्रेरित इस कार्यक्रम मे शामिल होने का आह्वान किया तथा शहीदों से प्रेरणा लेने की बात कही।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)