google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

यूपी इन्टरनेशनल ट्रेड फेयर: राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के साथ उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के टीम भी होंगे शामिल

नोएडा समाज जागरण डेस्क

उत्तर प्रदेश में 21 से 25 सितंबर, 2023 तक पहला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड फेयर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे देश की प्रथम महिला राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू और UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के टीम भी इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बनेंगे। जिलाधिकारी गौतमबुद्धनर श्री मनीष वर्मा ने उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के टीम को आज निमंत्रण पत्र भेजा है ।

पहला यूपी इन्टरनेशनल ट्रैड फेयर मे शामिल होने के लिए जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने निमंत्रण पत्र विकास जैन प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के घर पर भिजवाया है। निमंत्रण पत्र मिलने के बाद टीम मे काफी हर्ष का माहौल है और इस सम्मान के लिए जिलाधिकारी श्री मनीष वर्मा का आभार व्यक्त किया है।

बताते चले कि इस आयोजन को लेकर तैयारी जोरो शोरो पर है। इसमे देश तथा विदेश के उद्योग तथा उनसे जुड़े प्रतिनिधी शामिल होंगे जिसकों लेकर सुरक्षा तथा सफाई के साथ-साथ रहने और ठहरने की व्यवस्था की जा रही है। कार्यक्रम को लेकर प्रचार प्रसार भी जारी है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)