पंकज कुमार पाठक,संवाददाता पदमा, समाज जागरण
पदमा: पदमा प्रखंड क्षेत्र से शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक घटना सामने आई है। प्रखंड मुख्यालय के पास पदमा नदी के उस पार रहने वाले सुरेश सिंह के इकलौते पुत्र तन्मय कुमार (17 वर्ष) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सुबह लगभग 3 बजे की बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही पदमा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु हजारीबाग सदर अस्पताल भेज दिया।
मृतक तन्मय हजारीबाग के अन्नदा कॉलेज में प्लस टू का छात्र था। बताया जाता है कि वह पढ़ाई में काफी मेधावी था और परिवार का सबसे छोटा व इकलौता बेटा था। उसके पिता सुरेश सिंह एक सरकारी विद्यालय में शिक्षक रहे हैं, जो लगभग एक वर्ष पूर्व गारुकुरहा स्कूल से सेवानिवृत्त हुए थे।
अचानक घटी इस घटना से परिवार ही नहीं बल्कि पूरा मोहल्ला स्तब्ध है। घर के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर युवक ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया। घटना के बाद पूरे पदमा क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



