google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मुखिया पूनम ने पंचायत प्रांगण  समेत पति डॉ कौशल के साथ पार्क परिसर किया ध्वजारोहण

समाज जागरण दीपक सरकार

मुखिया पुनम ने क्षेत्र के लोगों को दी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई

जिले के  छतरपुर अनुमंडल  के ग्राम पंचायत डाली बाजार के कौशल नगर में पंचायत सचिवालय में और विश्व का पहला पर्यावरण धर्म ज्ञान मंदिर पार्क परिसर  में विश्व व्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व बनराखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद ट्री मैन डॉ कौशल किशोर जायसवाल और विपीएसए संस्था के प्रधान सचिव सह ग्राम पंचायत डाली बाजार के मुखिया पूनम जायसवाल ने 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कर तिरंगे को नमन किया।

मुखिया पूनम ने आजादी के वीर सपूतों को नमन करते हुए स्वतंत्रता दिवस पर लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी । पर्यावरण धर्म गुरू डॉ कौशल ने अपने संबोधन में कहा कि देश के कई स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जान की कुर्बानी दे कर हमें आजादी की सौगात दिया है । उसी प्रकार हम सभी को  आने वाली पीढ़ी के लिए पौधा लगाकर उन्हें जीवन रक्षक के रूप में वरदान देने का काम  करना चाहिए।उन्होंने कहा कि उनके द्वारा देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी पौधारोपण कर भारत का झंडा लहराया गया है अभी 2 अगस्त को जापान के डायरेक्टर ने ट्री मेन आफ इंडिया अवार्ड से सम्मानित किया जो नौ इंटरनेशनल अवार्ड समेत जीवन का 74 वां अवार्ड था। उन्होंने कहा कि दुनिया का पहला पर्यावरण धर्म ज्ञान मंदिर का निर्माण मोहनलाल खुर्जा पार्वती देवी पार्क प्रांगण में कराया गया है जिस में दर्जनों विलुप्त प्रजाति के विदेशी पौधे लगे हैं । जो आने वाले पीढ़ी के लिए दर्शनीय होगा।


स्वतंत्रता दिवस समारोह में उपस्थित ग्राम सेवक सूरुज देव विश्वकर्मा, उप मुखिया नगीना खातून, पत्रकार जमुना यादव, रामप्रवेश यादव,पूर्व उप मुखिया अफजाल अंसारी, पंचायत समिति सदस्य शहाबुद्दीन अंसारी, जुबेर अंसारी, विजय सिंह, नईमुद्दीन अंसारी, विनोद राम,धर्मदेव यादव, सुमित कुमार जायसवाल, शमीम अंसारी, शिवनाथ राम, अरविंद यादव, उमेश यादव, समीर सिंह, अनिल यादव, शहरूम साइ, नगाड़ा अंसारी, फुलवा देवी, राजपतिया कुंवर, दौलती देवी, संतोष जायसवाल,
लोग उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)