google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 155 जोड़ों का हुआ विवाह*


*रिर्पोट जावेद आरिफ*


रायबरेली। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत  सलवन  के मिनी स्टेडियम में रायबरेली में 155 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। इन जोड़ो का उनके धार्मिक रीतिरिवाजों से  विवाह कराया गया। विवाह के उपरांत जोड़ों को आशीर्वाद और नया जीवन शुरू करने हेतु घरेलू सामान भी दिया गया। इस जोड़े पवित्र वैवाहिक बंधन में बध गए। समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि इस विवाह का उद्देश्य वैवाहिक कार्यक्रमो में होने वाले फिजूलखर्ची को रोकना है। साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों जिनकी वार्षिक आय दो लाख से कम है उनके पुत्र और पुत्रियों का गरिमामय तरीके से विवाह संपन्न करना है। उन्होंने बताया कि इसमें विधवा और तलाकशुदा जोड़ों को भी शामिल किया जाता है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत दुल्हन को पैंतीस हजार रुपए प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)