*गुस्साए लोग पहूंचे जलीलपुर पुलिस चौकी पर कहा नाला खुलवाईये साहब*
समाज जागरण
चन्दौली पड़ाव क्षेत्र के चौरहट पीरु शहीद बस्ती मे स्थित मुख्य मार्ग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होने से हाहाकार मचा हुआ है राहगीरों का आना जाना बन्द जान पड़ता है प्राप्त जानकारी के अनुसार यह इलाका पूरी तरह से मुस्लिम बहूल है ऐसे मे रोजा नमाज करने वालों की संख्या बहोत है इस लिए यह मुख्य मार्ग होने के चलते इधर से ही सभी राहगीर नजदीक होने के चलते यही रास्ते पर चलते है व सरकारी खड़पा तक बिछा हूआ है ताकी दूर दराज के लोग आसानी से आ और जा सकें मगर आज कल हालात बिलकुल बदल गये है इन गलियों मे एकदम से लोग मनमानी पर उतर आये है जो जहां से चाह रहा है नाला बन्द कर दे रहा है अगर कुछ लोग ऐतराज करते है तो लोग मरने मारने पर उतर जाते है यह सब देखते हूए बड़ी संख्या मे लोग जलीलपुर पुलिस चौकी पर पहूंचे और चौकी इन्चार्च को बताया कि कैसे लोग नाला बन्द कर देते है उसके बाद गांव मे पूरा पानी रुक कर गलियों मे फैल जाता है जिस से लोगों का आना जाना ठप हो जाता है और हाहाकार मच जाता है तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने ऐसे किसी व्यक्ति पर कार्यवाही नही किया जो लोग नाला बन्द कर देते है चौरहट पीरु शहीद बस्ती के सैकड़ों लोगों ने मांग किया है कि तत्काल इस गली पर काम होना चाहिए। ताकी लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



