रायसेन। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए पात्र महिलाओं के ऑनलाईन फार्म भरने की प्रक्रिया 25 मार्च से प्रारंभ हो गई है। कलेक्टर अरविंद दुबे के निर्देशानुसार जिले के गॉवों तथा नगरों के वार्डो में कैम्प लगाकर मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत पात्र महिलाओं के ऑनलाईन फार्म भरे जा रहे हैं। जिले में लाड़ली बहना योजना के तहत 27 मार्च को शाम 06 बजे तक कुल 17102 ऑनलाईन आवेदन भरे गए हैं।
जिले के नगरीय निकायों के वार्डो तथा गॉवों में आयोजित किए जा रहे कैम्पों में आने वाली महिलाओं को परेशानी ना हो तथा उन्हें अधिक समय तक इंतजार ना करना पड़े, इसके लिए कैम्पों में फार्म भरने के लिए अधिक संख्या में कम्प्यूटर डेस्क स्थापित कर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही बैठक व्यवस्था, पेयजल सहित हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई है। कलेक्टर श्री दुबे द्वारा प्रतिदिन लाड़ली बहना योजना अंतर्गत फार्म भरे जाने की कार्यप्रगति की मॉनीटरिंग तथा समीक्षा की जा रही है। साथ ही जनपद और निकाय स्तर पर भी मॉनीटरिंग की जा रही है।
लाड़ली बहना योजना की नोडल अधिकारी तथा जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू भदौरिया ने बताया कि कलेक्टर श्री दुबे के निर्देशानुसार जिले में कैम्पों की संख्या में वृद्धि की जा रही हैं। दिनांक 27 मार्च को जिले भर में 1237 कैम्प लगाए गए तथा 10 हजार से अधिक ऑनलाईन आवेदन भरे गए हैं। जिले में अभी तक कुल 17102 ऑनलाईन आवेदन भरे गए हैं। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत सभी पात्र महिलाओं के आवेदन भरे जाने के लिए कार्ययोजना बनाकर काम किया जा रहा है। फार्म भरे जाने के लिए जिला, जनपद तथा निकाय स्तर पर कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया है। साथ ही सेक्टर अधिकारियों की भी ड्यूटी गई है, जिनके द्वारा कैम्पों का निरीक्षण किया जा रहा है। जिला स्तर से प्रतिदिन सेक्टर अधिकारियों से कैम्पवार जानकारी लेते हुए समीक्षा की जा रही है।
- बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालानजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद…
- बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांगजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में…
- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलनसुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,…
- ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौतसमाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों…
- EMRS पिपरखंड के छः विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसरजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) पिपरखंड के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि विद्यालय के छह विद्यार्थियों आदित्य, अजीत, पी.के.आर.सी. बाबू, संगीता, नेहा एवं राधा को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली स्थित अमृत उद्यान के भ्रमण का विशेष अवसर प्राप्त हुआ है। विद्यार्थियों का यह विशेष…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








