संवाददात आशु खरवार दैनिक समाज जागरण
रसड़ा (बलिया) : समाजवादी पार्टी के संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव
की पत्नी स्व. साधना गुप्ता को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है। रविवार की सायं रसड़ा विधान सभा के वरिष्ठ सपा नेता बदरूदुजा जाफरी उर्फ बब्लू अंसारी ने लखनऊ स्थित मुलायम सिंह के आवास पर पहुंचककर स्व. साधना गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें भावपूर्ण स्मरण किया। इस दरम्यान सपा नेता ने मुलायम सिंह यादव से भी भेंट कर उनका कुशलक्षेम पूछा। इस मौके पर भाजपा नेत्री अर्पणा यादव सहित प्रतीक यादव, आजाद उस्मान, वकार अंसारी, मिस्टर अंसारी, दानिश अंसारी सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



