प्राचार्य अवधेश प्रसाद का अथक परिश्रम का है देन
लेखक:- जर्नलिस्ट वेद प्रकाश
- लोकेशन*
सन1982 में स्थापित सभी प्रकार की सुविधाओं से लैस अरवल जिला के करपी प्रखण्ड अंतर्गत मिर्जापुर गांव के पास स्थित मुंद्रिका सिंह यादव महाविद्यालय मगध विश्वविद्यालय का उभरता सितारा प्रतीत होने लगा है। यह महाविद्यालय अरवल जहानाबाद दो जिलों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क के ठीक बीचोबीच किंजर बाजार से एक किलोमीटर पश्चिम मिर्जापुर गांव के पास सड़क किनारे स्थित है। जिसे सरकार तथा मगध विश्वविद्यालय से स्थायी संबद्धता प्राप्त हो चुकी है। यह प्राचार्य अवधेश प्रसाद के अथक परिश्रम का देन है। - इतिहास *
बताया जाता है कि इस महाविद्यालय की स्थापना सन 1982 में स्थानीय ग्रामीणों ने इलाके के छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए करवाया था। उस समय इस महाविद्यालय का नाम किंजर मिर्जापुर महाविद्यालय मिर्जापुर के नाम से जाना जाता था। यह महाविद्यालय कार्यालय सहित मात्र 10 कमरे में चलती थी। इसकी चारदीवारी तक नही थी। लेकिन शिक्षण कार्य मात्र इंटरमीडिएट तक ही होती थी। इस प्रकार यह महाविद्यालय इंटर स्तरीय रूप में 1982 से 1986 तक ग्रामीणों द्वारा संचालित की गई। बाद में कमिटी की गठन कर महाविद्यालय संचालित किया गया। सन 2011 में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुंद्रिका सिंह यादव को कमिटी का सचिव नियुक्त किया गया। जिनके प्रयास से महाविद्यालय को सन 2011 में ही मगध विश्वविद्यालय से दो सत्रों के लिए डिग्री महाविद्यालय के रूप में संबद्धता मिली लेकिन सरकार से स्वीकृति नही मिली थी। तब से इस महाविद्यालय का नाम मुंद्रिका सिंह यादव महाविद्यालय मिर्जापुर किया गया।
उसके बाद यह दूसरे महाविद्यालय से टैग कर चला। इसी क्रम में सचिव मुंद्रिका सिंह यादव की निधन सन 2017 में हो गयी। जिसके बाद महाविद्यालय की वितीय व्यवस्था चरमरा गई। जिसे देख कमिटी के सदस्य निष्क्रिय हो गए। लेकिन प्राचार्य अवधेश प्रसाद ने अपने सहयोगियों सियाराम सिंह, अजय सिंह, लाल बाबू, सकलदेव सिंह, मंगलदेव सिंह तथा वसीर आलम को साथ लेकर महाविद्यालय के विकास को लेकर संघर्ष करते रहे। फिर उन्होंने संबद्धता के लिए सरकार तथा विश्वविद्यालय को आवेदन दिया। जिसपर विचार करते हुए सरकार तथा मगध विश्वविद्यालय ने पहली बार सत्र 2019 – 2020 के लिए अस्थायी संबद्धता दिया। जब अवधेश प्रसाद की हौसला बढ़ी और पुनः उन्होंने महाविद्यालय को सत्र 2020 – 2021 के लिए अस्थायी संबद्धता दिलाई। इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय को स्थायी संबद्धता दिलाने के लिए यूजीसी की मानकों को ध्यान में रखते हुए पुस्तकालय, प्रयोगशाला व इंफ्रास्ट्रक्चर सहित अन्य कार्यो को गति देते रहे। अंततः उन्हें अपने परिश्रम का फल मिला और सरकार तथा मगध विश्वविद्यालय की ओर से इस महाविद्यालय को सत्र 2021 – 2022 के लिए स्थायी संबद्धता प्राप्त हुई।
- महाविद्यालय में मौजूद सुविधाएं *
मात्र 10 जीर्ण शीर्ण कमरे में संचालित होनेवाली महाविद्यालय के दो मंजिले भवन में फिलहाल बड़े आकार का हॉल नुमा 45 कमरे, बड़ी बरामदा, मंच, कॉमन रूम, प्रयोगशाला रूम, सुविधाओ से लैस दर्जनों शौचालय रूम, सुंदर पार्किंग व बड़े खेल मैदान है। वही महाविद्यालय परिसर की सुंदर चारदीवारी, विबिन्न प्रकार की फूल के पौधे तथा छायादार पौधे भवन की सुंदरता में चार चांद लगा रही है। साथ ही पूर्व सचिव मुन्द्रिका सिंह यादव तथा बुद्ध की आदमकद प्रतिमाएं उद्घाटन के लिए प्रतीक्षारत है। बुद्ध के सम्मान में इस महाविद्यालय के मुख्य गेट का नाम भिक्षुक द्वार रखा गया है। साथ ही नए भवन का भी उद्घाटन नही हो पाई है।
- क्या कहते है प्राचार्य *
इस सम्बंध में मुन्द्रिका सिंह यादव महाविद्यालय के प्राचार्य अवधेश प्रसाद ने बताया कि इस महाविद्यालय में फिलहाल हजारों छात्र छात्राएं तथा सैकड़ो शिक्षण तथा गैर शिक्षण कर्मचारी कार्यरत है। यहां सभी विषयों के प्राध्यापक भी मौजूद है। वही छात्रों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पेयजल, शौचालयों व लाइटिंग सहित सभी प्रकार की उचित प्रबंध किया गया है। वही उन्होंने बताया कि इस महाविद्यालय को आगे भी उन्नति के शिखर तक पहुंचाने के लिए जो भी समर्पण करना पड़ेगा मैं जरूर करूंगा।
- समाज जागरण: 20 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाजनई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- गौरेला में अवैध मवेशी परिवहन पर कार्रवाई, दो पिकअप से 8 मवेशी बरामदपुलिस ने पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया, वाहनों को किया जब्त; मवेशियों के परिवहन के स्रोत और गंतव्य की जांच जारी गौरेला। जिले में अवैध रूप से मवेशियों के परिवहन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो पिकअप वाहनों से 8 मवेशियों को बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पांच संदिग्ध…
- एमएमडीआर बिल के खिलाफ पोटका में झामुमो का जोरदार प्रदर्शन, हजारों लोग सड़क पर उतरेदैनिक समाज जागरण 19.9.2026 चांद कुमार लायेक (ब्यूरो चीफ) पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर विधायक संजीव सरदार के नेतृत्व में पोटका में जनसभा, जमशेदपुर और डुमरिया प्रखंड मुख्यालय में भी प्रदर्शन; केंद्र सरकार पर झारखंड के खनिज अधिकार सीमित करने का आरोप पोटका जमशेदपुर खान एवं खनिज (विकास और रेगुलेशन) संशोधन बिल, 2026 के विरोध में शनिवार…
- जमशेदपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 26 पुलिस पदाधिकारियों का तबादलाआजादनगर, सोनारी, गोलमुरी, मानगो, परसुडीह समेत कई थानों के प्रभारी बदले; साइबर अपराध और यातायात शाखा में भी नई जिम्मेदारी दैनिक समाज जागरण 19.9.2026 चांद कुमार लायेक (ब्यूरो चीफ) पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम जिला पुलिस में विधि-व्यवस्था को मजबूत करने, अपराध नियंत्रण, गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान और प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से…
- सेवा-संकल्प अभियान के अंतर्गत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्नविजय तिवारीउमरिया (मध्य प्रदेश)भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार, जिलाध्यक्ष श्री आशुतोष अग्रवाल जी के दिशा-निर्देशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा-संकल्प अभियान’ के अंतर्गत कैम्ब्रिज इंटरनेशनल हायर सेकेंडरी स्कूल, उमरिया में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का सफल…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








